भतीजे की नीयत न भांप सकी: जिसने सिर पर दी छत... उसी को दिया ऐसा दुख; महिला बोली- पति की मौत के बाद बदल गया वो
बुजुर्ग महिला की शिकायत पर कोतवाली फेज टू पुलिस ने भतीजे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने भतीजे को वर्ष 2017 में एक साल के लिए फ्लैट रहने के लिए दिया था। पति की मौत के बाद वह फ्लैट खाली नहीं कर रहा है और धमकी दे रहा है। इस मामले में बुजुर्ग महिला की शिकायत पर कोतवाली फेज टू पुलिस ने भतीजे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निजामुद्दीन इस्ट, नई दिल्ली निवासी मधु शरण का सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में एक फ्लैट है। टावर छह स्थित 16वीं मंजिल के अपने फ्लैट को भतीजे प्रकाश श्रीवास्तव को कुछ दिन रहने के लिए दिया था। मधु का कहना है कि प्रकाश ने मजबूरी बताकर 2017 में एक साल के लिए फ्लैट लिया था। इससे महिला को लगा की प्रकाश की मदद हो जाएगी और बंद पड़े फ्लैट की देखभाल भी हो सकेगी।
2019 में महिला के पति की मौत हो गई। उन्होंने कुछ दिनों बाद प्रकाश से फ्लैट खाली करने के लिए कहा तब टरकाने लगा। जब मधु ने फ्लैट बेचने के लिए डीलर से संपर्क किया तब प्रकाश ने आपत्ति जताई। फ्लैट को अपना बताया और धमकाते हुए डीलर को वापस भेज दिया। महिला ने इस बारे में प्रकाश से पूछा तो उसने फ्लैट खाली करने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- पत्नी को डीसीएम से कुचलकर मार डाला: पति इस बुरी आदत का है आदी... मायके के लिए निकलते वक्त भी दोनों में हुई बहस