फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother dies after operation, hospital sealed

Azamgarh News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल सील

Tue, 14 Jul 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after operation, hospital sealed
मृतका कौशिल्या की फाइल फोटो। संवाद
बिलरियागंज। थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता कौशिल्या (36) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद सोमवार की शाम को अस्पताल सील कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र के शाहडीह गांव निवासी रामसिंह साहनी की बहू कौशिल्या (36) पत्नी मनीष साहनी को 12 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर दोपहर करीब एक बजे बिलरियागंज के नया चौक स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए तत्काल ऑपरेशन करने की सलाह दी। दोपहर 1.50 बजे ऑपरेशन से प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद प्रसूता की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। तेज दर्द होने की जानकारी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ को दी गई। समय रहते समुचित उपचार नहीं किया गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। रामसिंह साहनी ने बताया कि रात 12 बजे अस्पताल प्रशासन ने मरीज की गंभीर स्थिति बताते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उधर, सोमवार की शाम को डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी बिलरियागंज डॉ. सतीश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed