फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother at night, son died in grief next morning

रात को मां की मौत, सुबह गम में बेटा भी चल बसा

Sat, 30 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mother at night, son died in grief next morning
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव में शुक्रवार की रात मां की मौत के गम में सुबह बड़ा बेटा भी चल बसा। परिवार में दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों का अंतिम संस्कार क्षेत्र के मंगई नदी के किनारे राजघाट पर हुआ।
विज्ञापन

सुभावती (80) और उसका बड़ा बेटा शिवमूरत (55) का नाम शामिल है। यह दोनों मेंहनगर थाने के भोरमपुर गांव के निवासी थे। सुभावती देवी पांच बच्चों की मां थी। जबकि शिवमूरत दो बेटे और एक बेटी का पिता था। वही घर में बड़ा था और पूरा कामकाज और खेतीबारी देखता था। शुक्रवार की रात सुभावती देवी की तबियत अचानक खराब हुई। लोग जब तक डाक्टर के यहां ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। मां की मौत का सबसे ज्यादा सदमा बेटे शिवमूरत को लगा था। शनिवार की सुबह परिवार के लोग सुभावती के अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। इस दौरान सुबह आठ बजे शिवमूरत रोते-रोते अचानक शांत हो गया। पहले तो लोगों ने समझा कि दुखी होकर शांत हैं, लेकिन बाद में भी वह नहीं उठा, तब जाकर लोगों को उसकी मौत के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed