फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 180 youths of the district were given cheques worth Rs 82 crore.

Azamgarh News: जिले के 180 से ज्यादा युवाओं को दिए गए 82 करोड़ के चेक

Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
More than 180 youths of the district were given cheques worth Rs 82 crore.
चेक लेते लाभार्थी।
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूरे होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मेगा सीएम युवा क्रेडिट कैंप लगा। इसमें विभिन्न योजनाओं के तहत 180 से अधिक लाभार्थियों के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत किए गए और लगभग 82 करोड़ रुपये का चेक वितरित किया गया। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से युवाओं को वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे ऋण का सही उपयोग करें और दूसरों के लिए प्रेरणा बनें। बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ी सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार करें और ऋण स्वीकृति तथा वितरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएं। किसी भी आवेदन को बिना कारण निरस्त न किया जाए, आवश्यक अभिलेख प्राप्त करके ऋण स्वीकृति दी जाए। कार्यक्रम में एलडीएम पवन, उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत तिवारी, विभिन्न राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और लाभार्थी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed