फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 15978 e-vehicles are registered in the district, but there is not a single charging point

Azamgarh News: जिले में 15978 से ज्यादा ई-वाहन पंजीकृत, एक भी नहीं चार्जिंग पाॅइंट

Fri, 12 Sep 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
More than 15978 e-vehicles are registered in the district, but there is not a single charging point
नगर के रेलवे स्टेशन के सामने खड़े सवारियों के इंतजार में खड़े ई रिक्शा। संवाद
बलिया। जिले में नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में ई-वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। वाहनों की संख्या बढ़ने के बावजूद चार्जिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ई-वाहन रखने वाले घरेलू कनेक्श से ही वाहनों की बैटरी चार्ज कर रहे हैं। जिले में ई-रिक्शा समेत अन्य 15978 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। लोगों को घरेलू कनेक्शन से काम चलना पड़ रहा है। लोग इलेक्ट्रानिक वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा दोपहिया व तिपहिया वाहन शामिल हैं। चार पहिया वाहन की तरफ लोगाें का रुझान है लेकिन चार्जिंग की समस्या भी है। बलिया में एनएच-31 की लंबाई लगभग 90 किमी है। इससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही है। इस 90 किलोमीटर की दूरी में इलेक्ट्रिक वाहन से सफर कर रहे लोगों को समस्या बनी हुई है। बैटरी डाउन होने की स्थिति में सुविधा नहीं मिलने पर वाहन में पेट्रोल ही भरवाना पड़ता है।
विज्ञापन

15 हजार ई-रिक्शे पंजीकृत
संभागीय परिवहन कार्यालय में 15 हजार ई-रिक्शे पंजीकृत हैं। 793 स्कूटर व मोटरसाइकिल पंजीकृत हैं। चार्जिंग पाॅइंट नहीं होने से सभी घर पर ही चार्ज करते हैं। इससे घरेलू बिजली खर्च होती है। इसमें शहर में लगभग 5 हजार से अधिक ई-रिक्शाें का संचालन होता है। शहर के कुछ क्षेत्रों में अवैध रूप से ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर जरूर बने हैं लेकिन कनेक्शन घरेलू ही है। ऐसे स्टेशन चलाने वाले मोटी धनराशि वसूल करते हैं।
विज्ञापन


जिले में अब तक चार्जिंग पाॅइंट के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है। कुछ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए पहल भी की जा रही है। अवैध तरीके से चाॅर्जिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - इं. लाल सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed