फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 1200 voters in five booths

पांच बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता

Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
More than 1200 voters in five booths
आजमगढ़। अधिसूचना जारी होते ही जनपद में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। बूथों पर मतदाताओं की संख्या का निर्धारण भी कर दिया गया है। वहीं जनपद में पांच बूथ ऐसे हैं जिन पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। इन बूथों में गोपालपुर विधानसभा के बूथ असरफपुर पर सबसे अधिक मतदाता हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 36 लाख 32 हजार 540 है। इनके मतदान के लिए जनपद में कुल 4292 बूथ और 2345 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि इस बार किसी भी बूथ पर 1250 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे। वहीं निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। ताकि कोरोना काल में बूथों पर मतदाताओं की भीड़ न जमा हो सके। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जनपद के हर बूथ पर मतदाताओं की संख्या निर्धारित कर दी गई है। सबसे बड़ी बात बात यह है इतने बड़े जनपद में मात्र पांच बूथ ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। जिसमें गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के असरफपुर पर 1245 मतदाता, आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय पालिटेक्निक कालेज के नए भवन में 1223 मतदाता, फूलपुर पवई विधानसभा के प्राथमिक पाठशाला सौदमा बूथ पर 1211 मतदाता, लालगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिरकिहिट में 1223 मतदाता और लालगंज के ही शिव मंदिर कटघर नसरूल्लाह बूथ पर 1204 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग द्वारा एक बूथ पर 1250 से अधिक मतदाता न होने का निर्देश दिया गया है। जनपद में पांच बूथ ऐसे हैं जहां 1200 से अधिक मतदाता हैं लेकिन वह भी निर्धारित संख्या से अधिक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed