फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More than 1000 patients are reaching the OPD of the hospital

Azamgarh News: अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे 1000 से अधिक मरीज

Wed, 13 Aug 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
More than 1000 patients are reaching the OPD of the hospital
जिला अस्पताल में मरीज का उपचार करते डा. आरके कुशवाहा।  - फोटो : जिला अस्पताल में मरीज का उपचार करते डा. आरके कुशवाहा। संवाद
बलरामपुर। जिले में लगातार बदलते मौसम का सीधा असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। बारिश और बढ़ती उमस ने वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी रोगों को बढ़ावा दिया है। इसका नतीजा यह है कि मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या प्रतिदिन 1000 के आंकड़े को पार कर चुकी है। बुधवार को मंडलीय अस्पताल में कुल 1076 मरीजों ने पर्चा कटाया।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल की सामान्य ओपीडी में जहां सामान्य दिनों में प्रतिदिन 750 से 850 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1000 से अधिक हो गई है। सबसे ज्यादा मामले वायरल बुखार, त्वचा रोग और एलर्जी के सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि उनकी ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 100 से 110 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग 40 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में वायरल के लक्षण सामान्य हो चुके हैं, जैसे बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम कुमारी ने बताया कि पहले उनकी ओपीडी में रोजाना 150 से 160 मरीज आते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 200 से 210 तक पहुंच गई है। इन मरीजों में करीब 100 पुराने मरीज हैं, जबकि 100 नए मामले रोज सामने आ रहे हैं। नए मरीजों में इनसेट बाइट (कीड़े के काटने), फंगल इंफेक्शन, फुंसी, एलर्जी और हाथ-पैर में फंगल सड़न जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के मौसम में अत्यधिक उमस और गंदगी के कारण त्वचा रोगों और संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

डॉ. पूनम कुमारी ने लोगों को सलाह दी है कि वे गीले कपड़े न पहनें, त्वचा को सूखा और साफ रखें और किसी भी प्रकार की खुजली या जलन की स्थिति में बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं डॉ. कुशवाहा ने लोगों से उबला हुआ पानी पीने, बाहर के खाने से परहेज करने और इम्युनिटी मजबूत बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed