फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More animals should not be kept in cow shelters than their capacity.

Azamgarh News: गोआश्रयों में न रखे जाएं क्षमता से अधिक पशु

Tue, 19 Nov 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
More animals should not be kept in cow shelters than their capacity.
आजमगढ़। मंडलायुक्त मनीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को मंडल में हुए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। उन्होंने सभी मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति करें। निर्देश दिया कि गोआश्रय स्थलों में क्षमता से अधिक गोवंश नहीं रखे जाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की विसंगतियों पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी तत्काल मुख्यालय से संपर्क कर इसे सही कराएं। निराश्रित गोवंश प्रबंधन की समीक्षा में निर्देश दिया कि गोआश्रय स्थलों में क्षमता से अधिक गोवंश नहीं रखे जाएं। आवश्यकता पड़ने पर गोवंशों को नियमानुसार अन्य स्थलों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


पौधरोपण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्रों का सर्वे कर पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन करें। आगामी पौधरोपण अभियान के लिए अलग कार्ययोजना तैयार करें। राशन कार्ड और फैमिली आईडी के संबंध में आजमगढ़, बलिया और मऊ में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। इसमें लंबित और अस्वीकृत आवेदनों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया गया। धान क्रय केंद्रों की समीक्षा में पाया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में सभी धान क्रय केंद्र सक्रिय हैं। उन्होंने किसानों के सत्यापन का कार्य तेजी से पूरा करने और शेष 5,000 सत्यापन शीघ्र कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम आजमगढ़ नवनीत सिंह चहल, डीएम मऊ अरुण कुमार मिश्र, सीडीओ बलिया ओजस्वी राज, सीडीओ मऊ प्रशांत नागर, अपर आयुक्त शमशाद हुसैन, वन संरक्षक डॉ. बीसी ब्रह्मा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed