फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Moon sighted, first month of Islamic year Muharram begins

Azamgarh News: चांद दिखा, इस्लामिक साल का पहला महीना मुहर्रम शुरू

Thu, 20 Jul 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Moon sighted, first month of Islamic year Muharram begins
चांद का दीदार होने के साथ ही इस्लामिक कैलेंडर का नया साल से शुरू हो गया। ऐसे में मुहर्रम के मद्देनजर शिया आबादी वाले इलाकों में अज़ाखाने सज गए हैं। वहीं इमामबाड़ों की साफ-सफाई और रंग रोगन का काम पूरा हो गया है। इमामबाड़े अजादारों से गुलजार हो गए हैं। मजलिसे शुरू हो गई हैं और या हुसैन की दर्द भरी सदाएं गूंजने लगी हैं। मुहर्रम का चांद दिखते ही शिया मुसलमानों ने काले लिबास पहन लिए। महिलाओं ने भी शृंगार के सामान रख दिए। घरों पर गम के प्रतीक काले झंडे लगा दिए गए। मजलिसों और जुलूसों का क्रम दो माह आठ दिन तक चलेगा। इस दौरान इमामबाड़ों, अजाखानों में मजलिसों का दौर लगातार जारी रहेगा। मौलाना फरहत हुसैन ने बताया कि मोहर्रम का चांद बुधवार को दिख गया। इसके साथ ही इस्लामिक वर्ष का पहला महीना मुहर्रम बृहस्पतिवार से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पैगंबर हज़रत मुहम्मद के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अहिंसा के देवता थे। उन्होंने अमन और मुहब्बत का पैगाम देने वाले इस्लाम के लिए एक ज़ालिम बादशाह के आगे अपना सिर झुकाने के बजाय तीन दिनों तक भूखे और प्यासे रहकर अपने परिवार और 72 लोगों के साथ शहादत दे दी। लेकिन अपना सिर झुकाना गवारा नहीं किया। शिया समुदाय के लोग अज़ाखाने सज़ा देते हैं। नौ मुहर्रम तक दिन रात मजलिसें होती हैं। दस मुहर्रम को ताजिया दफन किया जाता है। इसके बाद रबीअव्वल की आठ तारीख तक जुलुसों और अमारियां निकालने का क्रम चलता है। बुधवार को मुहर्रम का चांद दिखते ही फूलपुर और उसके आस पास के इमाम बारगाह में मजलिसें शुरू की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed