फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Months from the smoldering embers of hatred was

महीनों से सुलग रही थी नफरत की चिंगारी

Mon, 16 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला /आजमगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Months from the smoldering embers of hatred was
उपद्रव के बाद खुदादादपुर और सरायमीर मार्ग पर पसरा सन्नाटा।
निजामाबाद थाने के खुदादादपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक घटना के पीछे कारण चाहे जो भी बताया जा रहा हो, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनातनी काफी दिनों से चल रही थी। दोनो समुदायों में जब-जब विवाद हुआ तो पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने का ही प्रयास किया। इसी का नतीजा है कि फरिहा से सरायमीर तक इलाका बीते तीन दिनों से लगातार सुलगता रहा। मामले में ठोस कार्रवाई पहले ही की गई होती तो शायद माहौल इतना खराब नहीं होता।  
विज्ञापन



पहले के चर्चित मामलों पर गौर करें तो खुदादादपुर गांव में 22 मार्च को होली के दिन रंग लगाने की बात पर दो समुदायों के बीच मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। इस मामले में पुलिस और पीड़ितों की तरफ से करीब दो सौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। संगीन धाराओं में रिपोर्ट तो दर्ज हो गई लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। यहीं से एक समुदाय  के लोगों का हौसला बढ़ा और टकराव शुरू हो गया। इसके बाद 22 अप्रैल को मुबारकपुर कस्बे में धार्मिक वाक्य लिखे कागज के टुकड़े से बना दोना मिलने पर एक समुदाय के लोग भड़क उठे और पालिका कार्यालय सहित कई घरों में तोड़फोड़, आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इस मामले में 670 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन आरोपी पकड़ से दूर रहे। घटना की जांच एसटीएफ वाराणसी को सौंपी गई। लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पकड़ से दूर हैं। यह मामला शांत भी नहीं हो सका कि तीन मई को खुदादादपुर गांव में और पवई थाने के रज्जाकपुर गांव में मामूली सी बात पर विवाद भड़क गया। पुलिस ने एक साथ हुई दोनों घटनाओं पर तात्कालिक रूप से विराम तो लगा दिया था। लेकिन मूलजड़ तक नहीं पहुंच सकी। उसकी इसी निष्क्रियता और राजनैतिक दवाब का परिणाम खुदादादपुर गांव की घटना के रूप में सामने आया है। इसको लेकर क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों में आक्रोश दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed