फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Money disappeared from the account of 10 people, pleaded

Azamgarh News: 10 लोगों के खाते से गायब हुए पैसा, लगाई गुहार

Sat, 20 May 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Money disappeared from the account of 10 people, pleaded
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा के लगभग 10 उपभोक्ताओं के खाते से लगातार पैसा गायब हो रहा है। बीते तीन माह में लगभग तीन लाख रुपये गायब हो चुका है। पीड़ित शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाया है। एएसपी सिटी को सौंपे गए शिकायती पत्र में पीड़ितों ने बताया कि दिसंबर 2022 में हमारे क्षेत्र में ईश्रम कार्ड बनाने को लेकर कैंप लगाया गया था। जिसमें पचास से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। बीते तीन माह से उन्होंने अपने खाते से एक भी पैसा नहीं निकाला है, इसके बाद भी खाते से पैसा गायब हो रहा है। इस बाबात जब बैंक के जिम्मेदारों से बात की गई तो उन्होंने पुलिस के पास जाने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी समाप्त कर लिया। पीड़ित रौनापार थाना क्षेत्र के सोहराभार गांव के निवासी है। ग्रामीणों के शिकायती पत्र पर एएसपी सिटी ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच के निर्देश दिए है। पीड़ितों के अनुसार अब तक उन सभी के खातों से लगभग तीन लाख रुपये गायब हो चुके है। पीड़ित मुन्ना मौर्या ने बताया कि उनके खाते से 1.60 लाख रुपये गायब हो चुका है। वहीं शकुंतला ने बताया कि उसके खाते से अब तक 10 हजार रुपये गायब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed