फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLC gave generator to 100 bed hospital in Tarwan, 5000 COVID medicine kit and pulse oximeter

एमएलसी ने तरवां अस्पताल को दिया जनरेटर, कोविड मेडिसिन किट और पल्स ऑक्सीमीटर

Tue, 11 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
MLC gave generator to 100 bed hospital in Tarwan, 5000 COVID medicine kit and pulse oximeter
आजमगढ़। एमएलसी अरविंद शर्मा ने 125 केवी और 62 केवी के जनरेटर सीएसआर के तहत तरवां सौ शैय्या अस्पताल को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पांच हजार कोविड मेडिसिन किट और 100 पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी डीएम राजेश कुमार ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व एमएलसी शर्मा ने कोविड नियंत्रण के लिए जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग सर्किट हाउस में बैठक ली थी जिसमें उन्होंने तरवां सौ शैय्या अस्पताल के बारे में पड़ताल करने के बाद उसे कोविड अस्पताल एल-2 के रूप में स्थापित करने में आ रही दुश्वारियों की भी जानकारी ली थी। उसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने तत्काल दो जनरेटर वहां देते हुए सौ शैय्या तरवां को शीघ्रता से एल-2 अस्पताल के रूप में स्थापित कराने का निर्देश सीएमओ डा. एके मिश्र को दिया था। इसके साथ ही उन्होंने डीएम द्वारा एकरामपुर आक्सीजन रिफिलिंग प्लांट को मार्च में ही सारी सरकारी अड़चनों को दूर कराते हुए तत्काल लाइसेंस दे कर शुरू कराने की सराहना की। स्वास्थ्य महकमे द्वारा पूरे जनपद के समस्त गांवों के घर घर संक्रमितों को चिह्नित करके कोविड प्रोटोकॉल की दवाएं वितरित करने को भी कहा था। जनपद आजमगढ़ में संभवत: इन्हीं दूरगामी प्रयासों की वजह से प्रदेश के अन्य जनपदों की तुलना में थोड़ा नियंत्रित रहा। हालांकि अप्रैल के तीसरे सप्ताह से स्थिति हर जगह जटिल थी जिससे ये जनपद भी अछूता नहीं रहा। फिर भी यहां एकरामपुर प्लांट एवं मऊ जनपद से आक्सीजन की आपूर्ति की वजह से काफी हद तक नियंत्रित रहा। एमएलसी शर्मा ने जनरेटर एवं दवाओं की पांच हजार किट और सौ पल्स आक्सीमीटर देने के साथ ही जिला प्रशासन को अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सामग्रियों की कमी होने पर तत्काल सूचित कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed