फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLA Ramakant's appearance in MP-MLA court

Azamgarh News: विधायक रमाकांत की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी

Fri, 21 Nov 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
MLA Ramakant's appearance in MP-MLA court
06 कोर्ट में पेशी पर आए रमाकांत यादव। श्रोत-वीडियो ग्रैब
आजमगढ़। जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की तीन मामलों में बृहस्पतिवार को पेशी हुई।
विज्ञापन

इनमें फरवरी 2022 के अहरौला जहरीली शराब कांड और वर्ष 2020 में कोरोना पर दिए गए विवादित बयान से जुड़े मामले शामिल रहे। कोरोना बयान वाले केस में अगली सुनवाई तीन दिसंबर को निर्धारित की गई है। वर्तमान में वह फतेहगढ़ जेल में बंद है। अहरौला थाना क्षेत्र में फरवरी 2022 में हुए जहरीली शराब कांड में रमाकांत यादव को आरोपी बनाया गया है। जिस दुकान से शराब बेची गई थी, वह उनके भांजे रंगेश यादव के नाम थी। इस कांड में 13 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 60 से ज्यादा बीमार पड़े थे। मामले में कई आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है, बड़ी संख्या में संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं।
वहीं, मार्च 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान रमाकांत यादव की ओर से वायरस को अफवाह बताने और विवादित बयान देने पर सिधारी थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके बयान के बाद तत्कालीन डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उक्त मामलों में पेशी हुई। फतेहगढ़ जेल में बंद रमाकांत यादव को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट लाया गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रमाकांत यादव के अधिवक्ता रविंद्र यादव ने कहा कि उनके मुवक्किल को राजनीतिक कारणों से फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। बताया कि एमपी-एमएलए कोर्ट में कुल नौ मामले चल रहे थे, जिनमें से छह निरस्त हो चुके हैं, जबकि तीन अभी लंबित हैं। इन मामलों में अगली सुनवाई तीन दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed