{"_id":"65ff12f9c2a4ffeb54032fc4","slug":"miscreants-running-after-mobile-snatching-in-azamgarh-one-died-second-serious-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: साइकिल सवार का मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश दीवार से टकराए, एक की मौत; दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: साइकिल सवार का मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश दीवार से टकराए, एक की मौत; दूसरा गंभीर
Sat, 23 Mar 2024 11:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:06 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ में स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मेहनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
आजमगढ़ के मेहनगर थानांतर्गत दौलतपुर गांव के पास साइकिल सवार से मोबाईल छीनकर भाग रहे दो युवकों की बाइक दीवार से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
अहियाई बाजार निवासी बजरंगी शनिवार की रात 8ः30 बजे साइकिल से मेहनगर बाजार से घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने दौलतपुर गांव के पास उसकी मोबाइल छीन ली। बजरंगी ने शोर मचाया तो बदमाश ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। अभी वे मात्र 500 मीटर दूर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो कर एक दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, पीछे बैठा विशाल (23) निवासी किशुनपुर थाना जहानागंज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक के शिनाख्त की कवायद में जुट गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन