{"_id":"67faadaca7690b07ab06d832","slug":"minister-omprakash-rajbhar-talked-to-the-officials-over-phone-anjus-family-will-get-rs-4-lakh-and-a-house-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-130068-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अधिकारियों से फोन पर की बाद, अंजू के परिजनों को मिलेंगे 4 लाख और घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अधिकारियों से फोन पर की बाद, अंजू के परिजनों को मिलेंगे 4 लाख और घर
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के रेड़हा गांव में दो दिन पहले बिजली गिरने से अंजू (23) की मौत हो गई थी। शनिवार को पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अंजू के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
अंजू की खेत में भूसा ढ़ोते समय बिजली की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से मृतका के घर शोक जताने वालों का सिलसिला जारी है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री राजभर ने तत्काल बूढ़नपुर के एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी से फोन पर बात की। एसडीएम ने बताया कि प्राकृतिक आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये की अनुदान राशि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही यह राशि मृतका के परिवार के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसके बाद, मंत्री ने एडीओ पंचायत प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा से परिवार को आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को कहा।
मंत्री राजभर ने बताया कि शासन ने जीरो पॉवर्टी योजना के तहत प्रत्येक गांव में 25 परिवारों के विकास का लक्ष्य रखा है। इन परिवारों को आवास, बिजली, पानी, रोजगार, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, और श्रम कार्ड जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना में नियमों में बदलाव किया गया है, जिसके तहत पक्की दीवार होने के बावजूद अगर छत नहीं है या टिनशेड या मड़ई है, तो भी परिवार आवास के पात्र होंगे। इस अवसर पर सुहेल अहमद, दीपक सिंह, राजकुमार गुप्ता, वकील चौरसिया, मोहन राजभर आदि मौजूद रहे।