फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minimum temperature reached 8 degrees, melting increased the cold

Azamgarh News: 8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, गलन ने बढ़ाई ठंड

Fri, 03 Jan 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached 8 degrees, melting increased the cold
आजमगढ़। गिरते पारे के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। इसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। दिन भर लोग अलाव तापते रहे।
विज्ञापन

सर्द हवाओं से सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में धूप नहीं निकली। वहीं शाम होते ही लोग ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में कई स्थानों पर दिन भर लोग अलाव से ठंड बचने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

फूलपुर: कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार को भी पारे में न्यूनतम गिरावट देखी गई। बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी गलन से लोग कांप जा रहे है। लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव में रखी जा रही गिली लकड़ी
अंबारी। माहुल नगर पंचायत में ठंड में प्रशासन द्वारा जलवाया जा रहा अलाव नाकाफी है। अलाव में गिली लकड़ियों को रखकर नगर पंचायत प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को पूरी रहा है। लोग बाजार में कागज इत्यादि जला कर अपना बचाव कर रहे हैं। माहुल बाजार में कुरैशी चौक, फूलपुर मोड, पवई मोड तिराहा, खान चौक सहित 20 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा। हाड़ कंपाती ठंड में यह अलाव नागरिकों के लिए कम पड़ रहे हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र का कहना है नगर के भीड़ भाड़ वाले इलाको के साथ ही साथ हर चौराहे पर अलाव जलवाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed