{"_id":"6834b1c2f4b4c7db510b323a","slug":"meter-readers-are-not-reaching-villages-to-issue-bills-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-132062-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गांवों में बिल निकालने नहीं \nपहुंच रहे मीटर रीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गांवों में बिल निकालने नहीं पहुंच रहे मीटर रीडर
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के गांवों में बीते तीन माह से मीटर रीडर बिलिंग करने नहीं पहुंच रहे हैं। इसके कारण उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं, जिम्मेदार उपभोक्ताओं से स्वयं मीटर के वीडियो बना कर विद्युत केंद्र पर बुला रहे हैं।
तहसील क्षेत्र के जीयनपुर, बासूपार, चुनुगपार,बेरमा, क़स्बा सगड़ी, अल्लीपुर, धौरहरा, मिर्जापुर, मालटारी, महुलिया, बोझिया, इमलीपुर, अंडाखोर आदि गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं। बीते तीन माह से मीटर रीडर उनके घर पर मीटर की रीडिंग करने नहीं जा रहे हैं। क्षेत्र के संतोष, प्रदीप, पप्पू, सुरेश, नदीम आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि कई माह से मीटर रीडर गांव में बिल बनाने नहीं आ रहे हैं।
इससे पता नहीं चल पा रहा कि बिल कितनी हो गई है। इसकी शिकायत कई बार विद्युत उपकेंद्र पर किया गया लेकिन उपकेंद्र तैनात कर्मचारी यही कहते हैं कि आप लोग अपने मीटर का स्वयं वीडियो बनाकर विद्युत केंद्र पर लाए। यहां पर बिल बनाकर दे दी जाएगी।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने कहा कि यही हाल रहा तो एक दिन अचानक अधिक बिल आ जाएगी। फिर सही कराने के लिए विभाग का चक्कर लगाना पड़ेगा।