फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Memorandum submitted to DA regarding fake Amaldramad

फर्जी अमलदरामद को लेकर डीए को सौपा ज्ञापन

Tue, 16 Feb 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DA regarding fake Amaldramad
आजमगढ़। ग्राम-कंधरापुर में भू-माफिया और कर्मचारियों की मिलीभगत से किए गए फर्जी अमलदरामद कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग की।
विज्ञापन

शिब्ली कालेज के पूर्व महामंत्री नूरुलहुदा, डिस्ट्रिक्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, सच्चिदानंद राय, सगड़ी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि काश्तकारों की जमीन को तहसील और रिकार्ड रूम के कर्मचारियों को मिला करके कुछ भू माफिया बेच रहे हैं। चकबंदी अधिकारी सगड़ी के यहां मुकदमा करके उसका अमलदरामद करा लेते हैं। इस तरह जो किसान सक्रिय नहीं हैं, उनकी जमीन को बेची है। बताया गया कि विभिन्न सक्षम अधिकारियों की जांच से स्पष्ट हो गया है खाता नंबर-44 गाटा नंबर 895,896 कंधरापुर में सुराही निशा की जमीन फर्जी अंकन कराया गया था। जिसमें लाभार्थी और साजिशकताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर पतिराम यादव, अजय सिंह एडवोकेट, संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, रंजीत सिंह एडवोकेट, मनीष राय एडवोकेट, पंकज राय, वेद प्रकाश राय, वीरेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed