फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mehnagar Police Station line spot, family constable adamant on suspension of constable-SI

मेंहनगर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, परिजन सिपाही-एसआई के निलंबन पर अड़े

Fri, 19 Jun 2020 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Mehnagar Police Station line spot, family constable adamant on suspension of constable-SI
मेंहनगर (आजमगढ़)। गोपालपुर में खूनी संघर्ष में युवक की मौत के मामले में लापरवाही पाए जाने पर एसपी त्रिवेणी सिंह ने थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, परिजन सिपाही और एसआई के निलंबन के साथ ही मामले में दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दाह संस्कार न करने पर अड़ गए। रात में डेढ़ बजे तक एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस मान-मनौव्वल की कोशिश करती रही, लेकिन हल नहीं निकला। सुबह भी दरवाजे पर लाश रखी हुई थी। दो सूत्री मांग पत्र सौंपने पर सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव में बुधवार की रात मेड़ काटने के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में घायल अंकित (19) पुत्र नकछेद चौहान की मौत हो गई थी। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों मिट्ठू चौहान पुत्र चंद्र, अनीता पत्नी मिट्ठू, राधा पुत्री मिट्ठू और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लापरवाही बरतने पर बृहस्पतिवार की रात एसपी त्रिवेणी सिंह ने एसओ स्वतंत्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। अंकित का शव पीएम के रात में घर पहुंचा तो परिजन शव को दरवाजे पर रख दाह संस्कार न करने पर अड़ गए। परिजन बीट के सिपाही और हल्का दरोगा के निलंबन की मांग कर रहे थे। रात डेढ़ बजे तक एसडीएम मेंहनगर, तहसीलदार, सीओ लालगंज के मनाने के बाद भी हल नहीं निकला। कई थाने की फोर्स जुटी हुई थी। पूरी रात मान मनव्वल चलता रहा। सुबह भी सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे थे लेकिन परिजन अड़े हुए थे। सुबह 11 बजे मृतक के पिता नकछेद चौहान ने दो सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम राजीव रत्न सिंह और सीओ अजय यादव को सौंपा। इसमें परिजनों को आर्थिक सहायता देने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई की बात रखी। दोनों अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इसे पूरा किया जाएगा। 11 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed