फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Medical in-charge and LT clashed at CHC

सीएचसी पर भिड़ गए चिकित्सा प्रभारी व एलटी

Tue, 16 Aug 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Medical in-charge and LT clashed at CHC
आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यह हम नहीं बल्कि अस्पताल के नवागत चिकित्सा प्रभारी ही कह रहे है। इसी भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को सीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी व एलटी के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने के साथ ही गाली-गलौज करने का आरोप लगा रहे है। फिलहाल इस मुद्दे पर विभाग के जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है। मामला सीएचसी बिलरियागंज का है। यहां बतौर प्रभारी डॉ. चंद्र प्रकाश राय की तैनाती है। मंगलवार को दिन में चिकित्सा प्रभारी व एलटी अमित कुमार के बीच विवाद हो गया। मामला हाथापाई व गालीगलौज तक पहुंच गया। इस हंगामे की बीच सीएचसी पर हड़कंप मच गया। एलटी अमित कुमार का आरोप है कि वह जांच में लगा था। टाइम ओवर हो जाने पर कुछ मरीजों को उसने कल आने को कह दिया। उन्होंने इसकी शिकायत सीएचसी प्रभारी डॉ. सीपी राय से कर दिया। इसके बाद चिकित्सा प्रभारी ने उन्हें बुलाया और गाली-गलौज करने के साथ ही कालर पकड़ कर मारने-पीटने लगे। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. सीपी राय ने पहले तो कुछ भी होने से इंकार किया लेकिन बाद में बताया कि एलटी मरीजों से जांच के नाम पर पैसा मांगता है। जिसका वीडियो भी उनके पास है। इस शिकायत पर ही उसे डांट-फटकार लगाई गई है। मारपीट व गाली-गलौज के आरोप निराधार है। वहीं प्रकरण की जानकारी सीएमओ तक को दे दिए जाने की बात दोनों पक्षकर रहे है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed