फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MDR will be able to free inquiry tubercular

मुफ्त एमडीआर जांच करा सकेंगे क्षयरोगी

Sun, 18 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 18 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 MDR will be able to free inquiry tubercular
सीबी नेट मशीन
संभावित एमडीआर की जांच के लिए मरीजों को अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा। जिला क्षय रोग कार्यालय में अब इसकी जांच मुफ्त में होगी। इस जांच के लिए वाराणसी जाने के कारण मरीजों को समय और अधिक रुपये खर्च करने पड़ते थे। शनिवार को वनमंत्री दुर्गाप्रसाद यादव ने जिला क्षय रोग कार्यालय में सीबी नैट मशीन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संजय यादव ने बताया कि गंभीर रूप से क्षय रोग होने की दशा में एमडीआर जांच करानी होती थी। इस जांच के लिए मरीजों को वाराणसी जाना पड़ता था। इस कार्य में लगभग तीन हजार रुपये का खर्च आता था लेकिन सरकार ने 50 लाख रुपये की लागत से सीबी नैट मशीन की सौगात जनपद को दी है। इससे मरीजों की नि:शुल्क जांच होगी और अब यहां के मरीजों को वाराणसी का चक्कर भी नहीं लगाना होगा। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बहुत गंभीर है। इन्हीं स्वास्थ्य सुविधाओं की कड़ी में आज इस मशीन का उद्घाटन हुआ। इस मशीन के आ जाने से टीबी मरीजों के जांच में सुविधा होगी। इस मौके पर डा. अख्तर हुसैन, सीएमएस डा. एके मिश्रा, डा. विनय सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed