फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Martyr soldiers rule the heart on the border: Dara Singh Chauhan

सरहद पर शहीद हुआ सैनिक दिलों में करता है राज : दारा सिंह चौहान

Thu, 21 Nov 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Martyr soldiers rule the heart on the border: Dara Singh Chauhan
अतरौलिया में शहीद मेला में शहीद भगवती सिंह की पत्नी ललिता देवी को सम्मानित करते डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। भारत चीन युद्ध के दौरान 1962 में शहीद हुए भगवती प्रसाद सिंह की याद में बृहस्पतिवार को मदियापार में शहीद मेले और श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने शहीद भगवती प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। वन मंत्री, डीएम एनपी सिंह और एसपी त्रिवेणी सिंह ने शहीद स्थल पर शहीद भगवती सिंह की स्मृति में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा की देश की रक्षा में शहीद हुए जवान कभी मरते नहीं हैं। वे 130 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिलों में राज करते हैं। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि शहीद भगवती प्रसाद सिंह के उपवन के विस्तार के लिए सरकार की तरफ से जितना भी सहयोग हो सकेगा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। शहीद की आत्मा अमरत्व को प्राप्त होती है। उन्हें मृतक या स्वर्गीय नहीं शहीद कहा जाता। अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह के परिवार को मैं नमन करता हूं कि इनके घर में अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह ने पुत्र के रूप में जन्म लेकर भारत माता की सेवा की। दारा सिंह चौहान और डीएन ने शहीद भगवती प्रसाद सिंह की पत्नी ललिता देवी, पुत्री सुदामा देवी, दामाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अरविंद जायसवाल, प्रमोद सिंह, फूलचंद यादव, दौलत सिंह, प्रहलाद सिंह, विश्वजीत ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रंगकर्मी सुनील कुमार विश्वकर्मा व उनकी टीम ने शहीद की याद में कार्यक्रम प्रस्तुत किया।सुर संग्राम विजेता वीरेंद्र भारती ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डीएम की बात सुन भावुक हुआ परिवार
डीएम एनपी सिंह ने जब कहा कि शहीद भगवती प्रसाद का परिवार धन्य है तो शहीद की पत्नी ललिता देवी, सुदामा भावुक हो गए। कहा कि ऐसे आयोजन कराते रहने चाहिए, जिससे कि हमारी युवा पीढ़ी महापुरुषों का स्मरण रखे। आजमगढ़ की धरती अनेक शहीदों, साहित्यकार, वैज्ञानिक, प्राध्यापक, महापुरूषों की गाथाओं से भरी है। आज हमें इन सभी के बारे में युवा पीढ़ी का बताने की जरूरत है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार और डीएम के सहयोग से आज प्रतिमा का अनावरण हुआ है। शहीद की आत्मा काफी खुश हुई होगी।

अतरौलिया में शहीद भगवती सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते वन मंत्री दारा सिंह चौहान

अतरौलिया में शहीद भगवती सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते वन मंत्री दारा सिंह चौहान- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed