फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Martial arts training will be given to students online in Navratri

नवरात्रि के नौ दिन छात्राओं को आनलाइन दी जाएगी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

Sun, 11 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Martial arts training will be given to students online in Navratri
आजमगढ़। हाथरस कांड के बाद यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर उठते सवालों के सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसे लेकर इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की आनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। छात्राएं छेड़खानी करने वाले शोहदों को अच्छे से सबक सिखा सकें, इसके लिए यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी इंटर कॉलेजों को पत्र भेजकर इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हाथरस कांड के बाद उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर उठते सवालों के बीच शासन ने जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय किया है। सूबे में 17 से 25 अक्टूबर के बीच महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद से स्कूल-कॉलेजों में पोस्टर भी चस्पा कराए जाएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अलग-अलग समूह बनाकर ऑनलाइन ट्रेनिंग
कोरोना के कारण अभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं, ऐसे में आनलाइन ट्रेनिंग ही दी जाएगी। जानकारी मुताबिक पहले सभी संस्थानों के शारीरिक शिक्षकों को आनलाइन ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए सभी शारीरिक शिक्षकों का ब्योरा सोमवार तक मांगा गया है। फिर यह शारीरिक शिक्षक संस्थान में पढ़ रही समस्त छात्राओं में से न्यूनतम 20 प्रतिशत छात्राओं के अलग-अलग समूह बनाकर आनलाइन ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों का पत्र आया है। बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ऑनलाइन दिलाई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग समूह बनाया जाएगा। - डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed