फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman's body found hanging, accused of dowry death

Azamgarh News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 12 Nov 2023 07:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, accused of dowry death
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव निवासिनी एक विवाहिता का शव घर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। रौनापार कस्बा निवासी रामचंदर ने अपनी पुत्री सरोज 28 का विवाह 2017 में जीयनपुर कोतवाली के मनिकाडीह गांव निवासी सूरज के साथ किया था। रविवार की सुबह सरोज की सांस व पति धान काटने खेत पर चले गए। वह घर पर अकेली थी। बारह बजे के लगभग पति व सास खेत से लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने पर भी न तो दरवाजा खुला न ही कोई आहट ही मिली। इस पर सूरज ने अपने ससुराल वालों को सूचना दिया। सूचना पर ससुर रामचंदर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस भी आ गई। एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया तो सरोज का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पिता रामचंदर ने पति व सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतका तीन बच्चों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed