{"_id":"5ef8c9c48ebc3e4311719edc","slug":"married-woman-set-herself-on-fire-death-azamgarh-news-vns532791099","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने खुद लगाया आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने खुद लगाया आग, मौत
विज्ञापन
फूलपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शाहजियरपुर गांव में पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग लगा लिया। उसे बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। दोनों को फूलपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली के शाहजियारपुर गांव निवासी जावेद की शादी मुबारकपुर कस्बा निवासी 28 वर्षीय तरन्नुम के साथ आठ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक पुत्री हुई थी जो जन्म के कुछ दिनों बाद ही मर गई। जावेद सऊदी में रह कर सिलाई का कार्य करता था और गांव में परिवार के साथ अलग रहता था। शुक्रवार की रात तरन्नुम की किसी बात को लेकर जावेद से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर तरन्नुम ने खुद को आग के हवाले कर लिया। उसे बचाने के चक्कर में जावेद भी गंभीर रुप से झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर फूलपुर लाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह तरन्नुम की मौत हो गई। वहीं जावेद की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रधान पवन कुमार ने मृतका के मायके सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जावेद की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। कोतवाल शेर सिंह तोमर ने बताया कि मौत के पूर्व तरन्नुम ने बयान दिया है कि उसने स्वयं आग लगाई है।