फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman's body found hanging in suspicious condition

संदिग्धावस्था में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in suspicious condition
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार निवासिनी एक विवाहिता का शव संदिग्धावस्था में घर में ही फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरवां कस्बा निवासी अनंद सेठ ने अपनी पुत्री रंजना वर्मा (35) का विवाह मुहम्मदपुर निवासी शरद सेठ के साथ 2007 में किया था। एक सप्ताह पूर्व ही वह मायके से ससुराल आयी थी। रविवार की रात लगभग सात बजे छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटकता हुआ उसका शव मिला। मृतका की पुत्री नेहा ने घटना की सूचना अपने नाना आनंद सेठ को दिया। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना वह हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है और जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed