फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman died after drinking pesticide, husband, father-in-law arrested

कीटनाशक पीने से हुई विवाहिता की मौत, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman died after drinking pesticide, husband, father-in-law arrested
मेहनाजपुर। गांव सिधौना में बुधवार देर रात विवाहिता के कीटनाशक पीने से हुई मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की हैं। पति, सास और ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर वार्ड दो निवासी मलेंद्र सोनकर ने चार साल पहले अपनी बेटी अंजली की शादी मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना निवासी राजेश से की थी। परिजनों के अनुसार अंजली ने बुधवार रात को घर में रखा कीटनाशक पी लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अंजली की एक बेटी और एक बेटा हैं। मामले की जानकारी मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पिता मलेंद्र सोनकर ने तहरीर दी कि ससुराल वाले दहेज में बाइक और नगदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि पति राजेश, ससुर बनवारी और सास प्रभावती को गिरफ्तार कर जेल भेज गिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed