फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman commits suicide by hanging herself with the help of a fan in her parents' house

Azamgarh News: मायके में विवाहिता ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर दी जान

Thu, 11 Apr 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself with the help of a fan in her parents' house
बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी गांव स्थित अपने मायके में एक विवाहिता ने बुधवार की सुबह पंखे के सहारे फंदालगाकर जान दे दी। मां को फंदे से लटकता देख बेटियों ने शोर मचाया। शोर सुन कर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव निवासी विवाहिता अनीता राय 36, 16 साल से मायके बैजाबारी गांव में दो पुत्रियों के साथ रहती थीं। पति राजेश राय रोजाना आता था। उसकी बड़ी बेटी निष्ठा राय अपनी मौसी के साथ दिल्ली में रहती है। रोज की भांति मंगलवार की रात अनीता दोनों बेटी मानवी और तृप्ति के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। बुधवार की सुबह अनीता ने दोनों बेटियों को जगाकर दैनिक क्रिया के लिए भेज दिया। इसके बाद वह कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक गई। कुछ देर में मानवी मां अनीता को बुलाने गई। कमरे में मां को पंखे से लटकता देख वह जोर से चीख पड़ी। मानवी की चीख सुन कर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed