फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman commits suicide by hanging herself in her parents' house, chaos

Azamgarh News: विवाहिता ने मायके में फंदा लगा कर दी जान, कोहराम

Tue, 05 Dec 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself in her parents' house, chaos
लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने मंगलवार की सुबह मायके में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। ससुराल पक्ष के मुताबिक विवाहिता का किसी युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का बीते पांच जून को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में विवाह हुआ था। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इसकी जानकारी ससुराल वालों को हुई तो वे उसे साथ रखने से कतराने लगे तो वहीं प्रेमी ने भी उससे दूरी बना लिया था। जिसके चलते विवाहिता कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार की सुबह उसने मायके में ही करकट में लगे बांस से साड़ी के सहारे फंदा लगा ली। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। छोटा भाई बाहर से आया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। आवाज देने पर भी अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं मिली। जिस पर वह करकट पर चढ़ गया और हटा कर अंदर देखा तो उसके होश ही उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। परिजनाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed