फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married by pretending to be a fake soldier, then beaten and thrown out of the house for dowry.

Azamgarh News: फर्जी फौजी बन कर की शादी, फिर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

Sun, 24 Mar 2024 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Married by pretending to be a fake soldier, then beaten and thrown out of the house for dowry.
शहर कोतवाली के हरैया निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला दिया। विवाहिता गर्भवती थीं और पिटाई से उसका गर्भपात भी हो गया। पति की इस करतूत के बाद उसने फौजी होने की झूठी बात बोलकर शादी की थी। बाद में उसका झूठ पकड़ा गया। पति की प्रताड़ना से आजिज आकर विवाहिता ने शनिवार को शहर कोतवाली में नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन

हरैया गांव निवासिनी खुशबू उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के बसगित निवासी चंदन दुबे बीएसएफ जवान की वर्दी में उसके घर आता-जाता था। परिजनों ने उसकी शादी चंदन दुबे से 23 जून 2023 को कर दिया। शादी में पांच लाख नकद, बुलेट व दो तोला सोने की चेन, तीन अंगूठी के साथ ही अन्य सामान दिया गया था। 28 अगस्त को वह ससुराल से मायके आई थीं। इस बीच पति ने वेतन न मिलने की बात कह कर उसके आभूषण लेकर गिरवी रख दिया। नवंबर में पति मायके आया और लगभग 25 दिन रहा। इस दौरान रिश्तेदारों से बीमारी का बहाना बना कर काफी रुपये ले लिया। इसके बाद तीन लाख की मांग को लेकर पति ने 12 फरवरी 2024 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उस समय पीड़िता गर्भवती थीं और पति की पिटाई से गर्भपात भी हो गया। इतना ही नहीं पति की इस करतूत के बाद पता चला कि वह बीएसएफ का जवान भी नहीं है और फर्जी जवान बन कर उससे शादी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed