{"_id":"69dd397a441d7dc9000a50b4","slug":"marriage-houses-get-relief-now-commercial-cylinders-will-be-available-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-148577-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शादी वाले घरों को मिली राहत अब मिलेगा कमर्शियल सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शादी वाले घरों को मिली राहत अब मिलेगा कमर्शियल सिलिंडर
विज्ञापन
आजमगढ़। सहालग का सीजन शुरू होते ही शादी वाले घरों को राहत दी गई है। सिलिंडर के लिए संबंधित शादी का कार्ड लगातकर एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके बाद सेल्स ऑफिसर जांच करेंगे।
जांच में वह देखेंगे कि आयोजन में कितने लोग शामिल होंगे और कितने सिलिंडर की आवश्यकता पड़ेगी। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी। इसके बाद सिक्योरिटी की धनराशि जमा करने पर कमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
फिलहाल न्यूनतम व अधिकतम गैस सिलिंडरों की कोई सीमा तय नहीं है, लेकिन प्राप्त आवेदनों की जांच कराने के बाद आवेदकों की आवश्यकता के मुताबिक ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि सिलिंडर के लिए एसडीएम कार्यालय में कार्ड लगाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद जांच कर आवश्यकतानुसार सिलिंडर दिए जाएंगे।
अधिकतम आठ काॅमर्शियल गैस सिलिंडर दिया जा सकता है। यह सिलिंडर उन्हें किस गैस एजेंसी से मिलेंगे, इसकी सूचना भी आवेदक के मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। अगर पहले से किसी के पास कमर्शियल सिलिंडर है तो वह अपना खाली सिलिंडर देकर भरा सिलिंडर प्राप्त कर सकेगा। जिनके पास इसकी व्यवस्था नहीं है वह सिक्योरिटी राशि जमा करके सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।
निजामाबाद में आए 12 आवेदन
निजामाबाद। एसडीएम कार्यालय में शादी-विवाह में कमर्शियल सिलिंडर की आवश्यकता को लेकर 12 प्रार्थना पत्र पड़े। एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने सोमवार को बैठक ली। इसमें पूर्ति विभाग के अधिकारियों से उन्होंने शादी-विवाह में कामर्शियल गैस की आवश्यकता के लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया। एसडीएम ने बताया कि अभी तक 12 आवेदन आए हैं। इसकी जांच के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद