फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many rural roads Dubin Traffic Trouble

कई गांवों की सड़कें डूबीं आवागमन में परेशानी

Fri, 08 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 08 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 Many rural roads Dubin Traffic Trouble
बाढ़
सगड़ी तहसील के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में लगातार वृदि्ध हो रही है। डिघिया नाले पर गुरुवार को नदी का जलस्तर खतरे केनिशान के करीब पहुंच गया। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख देवारावासियों के माथे पर शिकन की लकीरें उभर आई हैं। 
विज्ञापन


जनपद के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा एक बार फिर से अपने पुराने रूप को अख्तियार करती जा रही है। जिसे देख देवारावासियों की सांसे अटकी हुई हैं। विगत कई दिनों से नदी के जलस्तर में कभी तेज तो कभी धीमी रफ्तार से नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम चार बजे बदरहुआं नाले पर नदी का जो जलस्तर 70.66 मीटर दर्ज किया गया था। गुरुवार की सुबह आठ बजे वह बढ़कर 70.94 मीटर दर्ज किया गया। शाम चार बजे यह बढ़कर 71 मीटर पर पहुंच गया। बदरहुआं पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है।  वहीं डिघिया नाले पर बुधवार की शाम चार बजे नदी जलस्तर 69.87 मीटर था। जो गुरुवार की सुबह आठ बजे 70.13 मीटर और शाम चार बजे 70.17 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिघिया नाले पर नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। इस प्रकार नदी बदरहुंआ पर 68 सेमी और डिघिया नाले पर 23 सेमी खतरा बिंदु से नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के चक्की हाजीपुर, सोनौरा, शाहडीह, भदौरा मकरंद, मानिकपुर आदि गांवों के रास्ते पानी से डूब गए हैं।


पानी से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। लोगों के सामने जहां पशुओं के चारे की व्यवस्था करनी भारी पड़ रही है। वहीं स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed