फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many plans will be announced

कई योजनाओं की होगी घोषणा

Wed, 28 Jan 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 28 Jan 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Many plans will be announced
जिले के लिए छह फरवरी का दिन एतिहासिक होगा। सपा मुखिया और सांसद मुलायम सिंह यादव के साथ आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


 मंगलवार को यह जानकारी प्रदेश के कारागार मंत्री बलराम यादव ने सपा कार्यालय में पत्रकारों को दीं।

 उन्होंने कहा कि नेताजी के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सर्किट हाउस और नेहरू हाल में बैठक हुई।

इसमें घोषित होने वाली योजनाओं का खाका तैयार कर लिया गया है। कहा कि संभव है कि विश्वविद्यालय की भी घोषणा हो जाए। स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


कहा कि सपा मुखिया सठियांव में लगने वाली नई चीनी मिल का शिलान्यास करेंगे। मिल का निर्माण इतनी तेजी से होगा कि अगले सीजन में मिल में पेराई का कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने पूर्व कार्यकाल में नेताजी ने 26 चीनी मिलें बनवाईं जिन्हें पूर्ववर्ती सरकार ने बेचने का कार्य किया। दावा किया कि पूर्व में हुई घोषणाओं में सिर्फ दो को छोड़कर सारे वादे पूरे हो चुके हैं।

यह घोषणाएं भी नियमों के परिवर्तन के कारण बाधित हुई। लेकिन जल्द ही नए नियमों के अनुसार इन घोषणाओं को भी पूरा करने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सगड़ी और गोपालपुर क्षेत्र बाढ़ की विभीषिका सबसे ज्यादा झेलते है। क्षेत्र को इससे निजात दिलाने के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है।

जल्द ही इस पर कार्य भी कार्य शुरू होगा। आजमगढ़ जिले के विकास के लिए जिस चीज की भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा क्योंकि आजमगढ़ की योजनाओं पर डिस्कस नहीं दस्तखत होता है।


इसका उदाहरण है हर बजट में आजमगढ़ के लिए कुछ न कुछ का होना।

इस मौके पर परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, विधायक अभय नरायन पटेल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed