फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mango costs 120 rupees per kg, juice costs 10 to 20 rupees, something is wrong

Azamgarh News: 120 रुपये किलो का आम, 10 से 20 रुपये जूस का दाम, कुछ तो गड़बड़ है

Fri, 09 May 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mango costs 120 rupees per kg, juice costs 10 to 20 rupees, something is wrong
आजमगढ़। गर्मी की तेज धूप में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा राहत देती है तो वह है ठंडा और मीठा जूस। इसमें भी फलों का राजा और सीजन का सबसे उम्दा फल आम मिल जाए तो क्या कहने हैं। लेकिन धंधेबाजों ने मुनाफाखोरी के लिए आम के जूस को भी नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

100 से 120 रुपये किलो बिक रहे आम का एक गिलास जूस महज सड़क के किनारे और फुटपाथों पर महज 10 से 20 रुपये में मिल जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यह जूस आम के फलों से तैयार हो रहा है या सिर्फ आर्टिफिशियल फ्लेवर का चमत्कार है? इसकी कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन

मंडलीय जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अतुल श्रीवास्तव की मानें तो मिलावटी आम के जूस का सेवन सीधे पाचन तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे कई गंभीर बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। बाजार में जूस कॉर्नरों पर धड़ल्ले से 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक आम का शेक बेचा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यह आम का नहीं, बल्कि केमिकल और बर्फ मिक्स रस है। इसमें आम की मात्रा नाम मात्र की होती है। आम जैसा स्वाद लाने के लिए इसमें एसेंस और कलर के लिए दूध के अलावा अन्य केमिकल्स मिलाए जाते हैं। इसे लोगों को 10 रुपये में बेचा जा रहा है। दूषित पेय पीने से डायरिया, फूड प्वाॅइजिंग, आंत में इंफेक्शन, अल्सर, गुर्दे और लीवर पर प्रभाव आदि बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed