{"_id":"6134bb59766974492b571feb","slug":"man-sexually-assaulted-woman-on-threatening-of-video-viral-of-adult-video-maked-while-bathing-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने किया यौन शोषण, फिर सोशल मीडिया पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने किया यौन शोषण, फिर सोशल मीडिया पर डाला
Sun, 05 Sep 2021 06:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:13 PM IST
सार
महिला ने इस बाबत देवगांव कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया यौन शोषण।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके सांथ संबंध बनाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके बाद आरोपी युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का एक युवक ने नहाते समय वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को दिखाकर और वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाए, फिर वीडियो को वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि रोहन विश्वकर्मा नाम के युवक ने चोरी-छुपे उसके स्नान करने का वीडियो बना लिया। इसके बाद वही वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए उसका यौन शोषण भी किया। बार-बार उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार संबंध बनाए।
विज्ञापन
उसने जब विरोध करना शुरू किया तो रोहन ने वो वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल मंजय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।