{"_id":"606be9dc8ebc3ec8be55678d","slug":"man-died-by-vehicle-hitting-during-morning-walk-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को वाहन ने रौंदा, मौके पर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को वाहन ने रौंदा, मौके पर गई जान
Tue, 06 Apr 2021 10:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में मंगलवार की सुबह में अज्ञात वाहन ने मार्निंग वॉक पर निकले युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी राहुल कुमार(25) पुत्र लालचंद मंगलवार की सुबह में साढ़ चार बजे घर से टहलने के लिए निकला। वह खुदादादपुर गांव से सड़क पर टहलते हुए सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार के पास पहुंचा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे धक्का मारने के बाद रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन
इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर टहल रहे अन्य लोगों ने शव पड़ा देखा तो सूचना सरायमीर थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसआई विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
युवक के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था और पेंटिंग का काम करता था।