फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mamata difficult to define

ममता को परिभाषित करना कठिन

Sat, 07 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mamata difficult to define
पटवध कौतुक में शेम्फोर्ड स्कूल में मदर्स-डे पर आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं।
 शनिवार को कई जगह मदर्स-डे का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मां की महिमा का बखान किया।अटलस पोखरा क्षेत्र स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल परिसर में मदर्स-डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टेरेसा के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। ब्रजेंद्र पांडेय, सुनील विश्वकर्मा, गौरव मौर्या, डा. आरके सिंह, जयप्रकाश, रमेश मिश्रा, मनोज शर्मा, दिलीप अस्थाना, सरिता पांडेय आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन


 
पटवध कौतुक स्थित शेम्फर्ड फ्युचरिस्टिक स्कूल में मदर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेहंदी, हेअर स्टाइल, बैलून डांस, बेस्ट मदर आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिताओं में बच्चों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में प्रधानाध्यापिका डा. परवीन टॉक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं बच्चों ने अपनी-अपनी माताओं को उपहार आदि भेंट किया। डॉ. परवीन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य एक स्वस्थ समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना, है। विपिन राय ने सभी का आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन


गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार मातृ दिवस के अवसर पर सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता तथा कविता पाठ आदि का आयोजन किया गया। बच्चों ने माँ को समर्पित सुंदर कार्ड बनाए तथा कविता पाठ कर मन मोहा। कार्ड मेकिंग में काव्या सेठ, रोहित कुमार, श्रेयांश कुशवाहा, निकिता वर्मा, कलश सिंह तथा ऋषभ गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सुशांत चंद्रा ने आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य सूरज वर्मा, कोआर्डिनेटर कालिंदी रहेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed