फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Male skeleton of a student drowned in the river found

Azamgarh News: नदी में डूबे छात्र का मिला नर कंकाल

Fri, 25 Oct 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Male skeleton of a student drowned in the river found
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के समीप सरयू नदी के किनारे बृहस्पतिवार को गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के नरगड़ा जग्गा सिंह गांव निवासी नीरज निषाद 18 वर्षीय का कंकाल मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के नरगड़ा जग्गा सिंह गांव निवासी नीरज निषाद के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते हैं। नीरज गोरखपुर बेलघाट स्थित रेश्मा गोकुल इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। छह अक्तूबर को नीरज स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल के दोस्त पवन, प्रिंस, मोहन सिंह और विजय के साथ कंहरिया घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। स्नान करने के दौरान नीरज गहरे पानी में समा गया। इस घटना के बाद अन्य दोस्त मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

दूसरे दिन स्वजन जब स्कूल गए तो पता चला कि नीरज कुछ दोस्तो के साथ नदी की तरफ गया था। परिजन बेलघाट थाने पहुंचकर पुलिस की मदद ली तो एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से नदी में काफी तलाश हुई लेकिन नीरज का कुछ पता नहीं चला। बुधवार को सेमरी गांव के पास सरयू नदी के किनारे कंकाल मिला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता श्रीराम निषाद और स्वजन ने उसके गले में काले धागे से बने माला से उसकी पहचान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed