फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Main accused of Bhupendra's murder surrendered in court

फरार मुख्य आरोपी ने किया अदालत में सरेंडर

Tue, 22 Oct 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Main accused of Bhupendra's murder surrendered in court
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में आठ अप्रैल को दिन दहाड़े पूजा इंडेन गैस एजेंसी के मालिक भूपेंद्र यादव के आफिस में घूसकर उनकी हत्या और गोदाम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर रुपये लूटने के मामले का मुख्य फरार आरोपी मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम की अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोर्ट में सरेंडर करने वाला आरोपी श्रीप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना यादव है। वह मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव का निवासी है। कोतवाल देवगांव सुनील चंद तिवारी के मुताबिक जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के रहने वाले भूपेंद्र यादव की लालगंज बाजार में नहर पर पूजा गैस एजेंसी और यहीं से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पश्चिम तरफ नहर से सटे गैस का गोदाम है। आठ अप्रैल 2018 को भूपेंद्र यादव अपने आफिस में बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार बदमाश पहुंचे और आफिस में घुसकर भूपेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि गोदाम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनसे रुपये लूट ले गए थे। इस घटना में शामिल दो बदमाश जेल में हैं। जबकि एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। हत्या का मुख्य साजिशकर्ता श्रीप्रकाश उर्फ मुन्ना यादव फरार चल रहा था। मुन्ना की गिरफ्तार न होने पर कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस जारी की थी। जिसका तामिला 16 अक्तूबर को कराते हुए मुन्ना को घर नोटिस चस्पा कराई गई। साथ ही उसके हाजिर होने के लिए डुगडुगी पिटवाई गई थी। पुलिस मुन्ना यादव की तलाश में जुटी हुई थी कि मंगलवार को वह कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि मुन्ना यादव को पूछताछ के लिए जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed