फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahul market remained closed in protest against the poisonous liquor scandal

जहरीली शराब कांड के विरोध में बंद रहा माहुल बाजार

Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mahul market remained closed in protest against the poisonous liquor scandal
जहरीली शराब कांड: माहुल में बंद रही दुकानें। - फोटो : AZAMGARH
जहरीली शराब कांड को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। शराब कांड के विरोध में रविवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर माहुल बाजार की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रख कर सभा की और जहरीली शराब से मृत लोगों को की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला। सभी ने एक स्वर से शराब माफिया और उनको संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल स्थित देशी शराब की दुकान से 20 फरवरी को जहरीली शराब की बिक्री की गई। इस शराब को पीने से कई पीड़ितों की मौत हो चुकी है। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग अपनी आंखों की रोशनी गवां चुके हैं। अभी भी दर्जन भर लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। घटना हुए एक सप्ताह हो चुके हैं लेकिन कस्बे के लोगों में गम व आक्रोश है। घटना को लेकर आक्रोशित व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को कस्बे के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रख का घटना के प्रति नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। व्यापारियों ने दुकान बंद रखने के साथ ही सभा आयोजित कर जहरीली शराब कांड में मृत लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर सुजीत जायसवाल, श्रवण मोदनवाल, संजय मोदनवाल, संतोष, सचिन, राजू, पंकज, प्रीतम, विकास, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed