{"_id":"67100762257f1b9baf0fa364","slug":"mahul-fair-today-there-will-be-route-diversion-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-122021-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: माहुल का मेला आज, रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: माहुल का मेला आज, रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
अंबारी। माहुल नगर पंचायत का ऐतिहासिक मेला बृहस्पतिवार को है। इसके लिए क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर किरन पाल सिंह की निगरानी में पुलिस बल तैनात रहेगा। पहली बार मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन कैमरे से होगी। माहुल नगर पंचायत में स्थापित 10 दुर्गा पूजा पंडाल माहुल मेले के आकर्षण का केंद्र होंगे।
शांति और सौहार्द के साथ मेले को संपन्न कराने के लिए दिन में दो बजे से शाम आठ बजे तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अंबारी की तरफ से आने वाले वाहनों को अंबारी बाजार से घुमा दिया जाएगा। अहरौला की तरफ से आने वाले वाहनों को यहां के गौसपुर मोड़ और पवई की तरफ के वाहनों को शहराजा के पास से और फूलपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को समसल्लीपुर मोड़ के पास से घुमा कर भेजा जाएगा।
यहां के गांधी मार्ग पर लगने वाले महिलाओं के मेले में पुरुषों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके लिए मुख्य चौक और कुरैशी चौक पर महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात रहेगा। मेले की निगरानी के लिए चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ तीन प्लाटून पीएसी बल तैनात रहेगा। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर किरनपाल सिंह के साथ अहरौला और माहुल चौकी की पुलिस मेले में भ्रमण करती रहेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल का कहना है क्षेत्र का यह सबसे बड़ा मेला है भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है ।मेले को शांति पूर्ण संपन्न कराने में जो भी तत्व खलल डालेगा पुलिस उस पर कठोर कार्यवाही करेगी।शांति और सौहार्द से किसी भी प्रकार का समझौता पुलिस नहीं करेगी।