फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Maharana Janata Party demanded to give Bharat Ratna to Rana Sanga

Azamgarh News: महाराणा जनता पार्टी ने की राणा सांगा को भारत रत्न देने की मांग

Sat, 12 Apr 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Maharana Janata Party demanded to give Bharat Ratna to Rana Sanga
आजमगढ़। महाराणा जनता पार्टी ने राणा सांगा की जयंती शनिवार को कुंवर सिंह उद्यान में सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राणा सांगा को भारत रत्न देने की मांग की। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नारेबाजी की। महाराणा जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहा कि देश की सबसे बड़ी राष्ट्रवादी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा को अब तक राणा सांगा जैसे वीर सपूत को भारत रत्न से सम्मानित कर देना चाहिए था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर राणा सांगा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनकी राज्यसभा सदस्यता रद्द करने और राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस अवसर पर विवेक सिंह प्रदेश अध्यक्ष, उमेश दास, संतोष सिंह, कन्हैया पांडेय, रतन सिंह, मोनू सिंह, सुमन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed