{"_id":"674cad295147cfec8302d563","slug":"maharaja-suheldev-university-undergraduate-and-postgraduate-examinations-from-today-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-124072-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा सुहेलदेव विवि : स्नातक और परास्नातक की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा सुहेलदेव विवि : स्नातक और परास्नातक की परीक्षा आज से
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। इसमें स्नातक कृषि व परास्नातक कृषि की मुख्य परीक्षा भी शामिल है। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में पूरी तैयारियों के साथ दो दिसंबर से परीक्षा प्रारंभ कराने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है। परीक्षा नियंत्रक व कुलसचिव ने बताया कि विवि प्रशासन परीक्षा की शुचिता से कदापि कोई समझौता नहीं करेंगे। कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित दोनों जिलों के डीएम और एसपी को परीक्षा कार्यक्रम, नोडल केंद्रों एवं परीक्षा केंद्रों की सूची का पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। विवि प्रशासन ने भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए वाई-फाई से लैस सीसी कैमरे का कंट्रोल रूम बनाया है। लगभग सभी नोडल एवं परीक्षा केंद्र विवि में लगे कंट्रोल रूम से जुड़ चुके हैं।
00
2.45 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल
पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से शुरू होकर 11 बजे खत्म होगी। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगी। काॅलेजों की सुविधा के लिए दोनों जनपदों में 16 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आजमगढ़ में 10 नोडल केंद्र पर 209 परीक्षा केंद्र और मऊ जिले में कुल 6 नोडल केंद्र पर 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में लगभग 2,45,000 छात्र छात्राएं शामिल होंगे।