फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Maharaja Suheldev State University examinations

Azamgarh News: आज से शुरू होंगी महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

Thu, 25 Apr 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Suheldev State University examinations
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के सत्र 2023-24 की स्नातक स्तर के द्वितीय, चतुर्थ एवं छठें सेमेस्टर और परास्नातक के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं दो पालियों सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। परीक्षा कार्यक्रम की समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msdsu.ac.in पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक स्तर के 36 पाठ्यक्रमों (बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) और स्नातकोत्तर स्तर के 23 पाठ्यक्रमों (एमए, एमएससी, एमकॉम आदि) की परीक्षाओं में विश्वविद्यालय से संबद्ध आजमगढ़ व मऊ जनपद के 454 महाविद्यालयों के लगभग 2,45000 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए दोनों जनपदों में कुल 16 नोडल केंद्र आजमगढ़ में 10 और मऊ में छह का निर्माण किया गया है। इन 16 नोडल केंद्रों से कुल 343 परीक्षा केंद्र संबद्ध है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर समस्त परीक्षा कक्ष में कैमरे की व्यवस्था है, जिनकी निगरानी विश्वविद्यालय में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम के द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त दोनों जनपदों में औचक भौतिक निरीक्षण के लिए एक सचल दल का गठन भी किया गया है जो किसी भी परीक्षा केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि व्यवसायिक 9 पाठ्यक्रमों (बीएड, एमएड, बीएससी एजी, एमएससी एजी, बीपीएड, एमपीएड, एलएलबी, एलएलएम एवं बीसीए) की परीक्षाएं नौ मई से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की समस्त परीक्षाएं आठ जून को समाप्त हो जाएंगी।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए दोनों जनपदों में कुल 16 नोडल केंद्र आजमगढ़ में 10 और मऊ में छह का निर्माण किया गया है। इन 16 नोडल केंद्रों से कुल 343 परीक्षा केंद्र संबद्ध है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर समस्त परीक्षा कक्ष में कैमरे की व्यवस्था है, जिनकी निगरानी विश्वविद्यालय में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम के द्वारा की जाएगी।

नौ पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 9 मई से
भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि व्यवसायिक 9 पाठ्यक्रमों (बीएड, एमएड, बीएससी एजी, एमएससी एजी, बीपीएड, एमपीएड, एलएलबी, एलएलएम एवं बीसीए) की परीक्षाएं नौ मई से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की समस्त परीक्षाएं आठ जून को समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed