फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar produced through VC

Azamgarh News: वीसी के माध्यम से माफिया मुख्तार की हुई पेशी

Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Mafia Mukhtar produced through VC
आजमगढ़। तरवां के ऐराकला में हुए मजदूर हत्याकांड को लेकर एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार का इसमें शामिल माफिया मुख्तार की वीसी के माध्यम से पेशी हुई। दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए। न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तारीख नियत की। 2014 में तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क निर्माण के ठेके के विवाद को लेकर ठेकेदार पर माफिया मुख्तार के कारिंदों ने फायरिंग किया था। जिसमें दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए थे। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार ने मुख्तार व उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर की भी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। मामला एमपीएमएलए कोर्ट में चल रहा है। बृहस्पतिवार को भी इस मामले में सुनवाई थी। शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुनवाई में माफिया मुख्तार बांदा जेल से वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। बृहस्पतिवार को कोर्ट में सिपाही राजेश व एक प्राइवेट चालक अशोक सिंह की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed