फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar from VC, Bahubali Ramakant produced

Azamgarh News: वीसी से माफिया मुख्तार, बाहुबली रमाकांत की हुई पेशी

Thu, 06 Jul 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mafia Mukhtar from VC, Bahubali Ramakant produced
न्यायालय में बृहस्पतिवार को माफिया मुख्तार व बाहुबली रमाकांत यादव की अलग-अलग मामलों में पेशी थी। मुख्तार जहां गैंगस्टर मामले में तो रमाकांत यादव तीन अलग-अलग मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए। मुख्तार के मामले में अगली सुनवाई की तारीख 20 तो रमाकांत के मामले में 13 जुलाई पड़ी है। तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में हुए मजदूर हत्याकांड में ख्तार अंसारी व उसके लोगों के खिलाफ ठेकेदार ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने मुख्तार व उसके लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया था। गैंगस्टर एक्ट का मामला एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। विशेष लोक अभियोजक राधेश्याम मालवीय ने बताया कि मुख्तार मामले में बृहस्पतिवार को गवाह सबित राय की गवाही हुई। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 20 जुलाई तय की। उधर, रमाकांत यादव जहानागंज के चकवल में मतगणना के दौरान हुए हंगामे, तहबरपुर थाने पर दर्ज शांति भंग के मामले व पवई थाने पर दर्ज आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बृहस्पतिवार को एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में वीसी से हुए। रमाकांत के वकील स्वामीनाथ ने बताया कि तीनों मामलों में न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तारीख 13 जुलाई निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed