फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar Ansari did not appear in laborer murder case and gangster case in azamgarh

Azamgarh: मजदूर हत्याकांड और गैंगस्टर केस में माफिया मुख्तार की नहीं हुई पेशी, पड़ी अगली तारीख

Fri, 16 Jun 2023 03:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 03:38 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को माफिया मुख्तार की पेशी नहीं हो सकी। न्यायाधीश ने दो अगल-अलग मामलों में पेशी के लिए अगली तारीख तय की। 

विज्ञापन
Mafia Mukhtar Ansari did not appear in laborer murder case and gangster case in azamgarh
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल)

विस्तार

आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को माफिया मुख्तार की पेशी नहीं हो सकी। न्यायाधीश ने दो अगल-अलग मामलों में पेशी के लिए अगली तारीख तय की। तरवां के ऐराकला गांव में हुए मजदूर हत्याकांड व गैंगस्टर के मामले में मुकदमा एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।

विज्ञापन


 2014 में तरवां थाना के ऐराकला में सड़क ठेके के विवाद को लेकर ठेकेदार पर मुख्तार अंसारी के लोगों ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें दो मजदूर घायल हुए थे। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार की तहरीर पर माफिया मुख्तार समेत उसके लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा था। इसी मामले में पुलिस ने गैंगस्टर की भी कार्रवाई की। शुक्रवार को दोनों मामलों में सुनवाई थी। जिसमें माफिया मुख्तार को बांदा जेल से वीसी के माध्यम से पेशी थी। अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते न्यायालय बैठने के बाद भी चल नहीं सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मामलों में न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा ने अगली तारीख दे दिया। हत्या के मामले में जहां 27 जून तो वहीं गैंगस्टर के माले में 26 जून की तारीख दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed