{"_id":"6151cde1735cd140d775f9a3","slug":"mafia-mukhtar-ansari-appeared-in-gangster-court-hearing-on-chargesheet-and-remand-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर कोर्ट में मुख्तार की पेशी: चार्जशीट और रिमांड पर हुई सुनवाई, एमपी-एमएलए कोर्ट में भेजा जाएगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर कोर्ट में मुख्तार की पेशी: चार्जशीट और रिमांड पर हुई सुनवाई, एमपी-एमएलए कोर्ट में भेजा जाएगा मुकदमा
Mon, 27 Sep 2021 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Sep 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के सदर विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी समेत उसके साथियों के खिलाफ आजमगढ़ जिले के तरवां थाने में दर्ज गैंगस्टर मामले में सोमवार को सुनवाई थी। वर्चुअल माध्यम से माफिया मुख्तार कोर्ट में हाजिर भी हुआ। इस दौरान चार्जशीट व रिमांड को लेकर पूरी कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने मुकदमे को एमपी-एमएलए कोर्ट में भेजने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी समेत 11 साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत तरवां थाने में मुकदमा पंजीकृत है। जिसकी सुनवाई जिला गैंगस्टर कोर्ट में चल रही है। इस मामले में विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा चार्जशीट भी दाखिल कर दिया गया है। सोमवार को कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें माफिया मुख्तार बांदा जेल से वीसी के माध्यम से उपस्थित हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विश्व पर्यटन दिवस: दुनिया को अपनी ओर खींचते हैं काशी के ये पर्यटन स्थल, जहां घूमकर नहीं भरेगा आपका मन
विज्ञापन
11 अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई
सोमवार को हुई पेशी के दौरान मुख्तार ने कुछ भी नहीं कहा और सिर्फ कोर्ट की कार्रवाई को देखता व सुनता रहा। कोर्ट में रिमांड व चार्जशीट पर कार्रवाई पूरी करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट जितेंद्र कुमार ने मुकदमे की सारी पत्रावली एमपी-एमएलए कोर्ट प्रयागराज स्थानांतरित करने का निर्देश जारी कर दिया। इसके साथ ही पेशी की अलगी तारीख 11 अक्तूबर निर्धारित किया है। कोर्ट में मुख्तार की पैरवी उसके अधिवक्ता विनय मिश्रा व संजय द्विवेदी ने किया।