{"_id":"c38bdf9dbfbba866941b7c80e62430e0","slug":"lt-ht-line-fell-on-the-wire-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी तार पर गिरी एचटी लाइन, छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी तार पर गिरी एचटी लाइन, छह झुलसे
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवां थाने के धनेहरी दलित बस्ती में बुधवार की शाम एलटी तार (लो टेेंशन) पर एचटी (हाईटेंशन) तार के गिरने से तबाही मच गई। इस दौरान गांव निवासी अधिकतर लोगाें के घरों में आपूर्ति करने वाले बिजली के तार गल गए। साथ ही बिजली के उपकरण भी नष्ट हो गए। इसके अलावा बल्ब आदि आफ करने के चक्कर में आधा दर्जन ग्रामीण झुलस गए। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताते चले कि गांव में आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को हाईटेंशन की आपूर्ति देने के लिए तार खींचा गया है। एक स्थान पर एचटी तार, एलटी तार के ऊपर से गुजरा है। बुधवार की शाम स्पार्किंग होने से एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी तार पर जा गिरा। तेज धमाके के साथ पूरे गांव में हाईवोल्टेज लाइन दौड़ गई। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया। हाईवोल्टेज की सप्लाई होने से तार गलने लगे। कइयों के घरों की टीवी, फ्रिज सहित अन्य बिजली के उपकरण जल गए।
तार गलकर गिरने से गांव निवासी मानिक राम (45) पुत्र मुंशी, उर्मिला (45) पत्नी खरभान, प्रियंका (17) पुत्री खरभान, प्रेम कुमार (12) पुत्र खरभान, आशा देवी (25) पत्नी रमाशंकर और प्रीति (13) पुत्री रमाशंकर झुलस गई। झुलसने वालों में किसी के ऊपर तार गिरा तो कोई तेज वोल्टेज की लाइन आने पर स्वीच आफ करने के लिए गया था। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस दौरान झुलसे लोगाें को उपचार के लिए रासेपुर बाजार स्थित एक नर्सिंग होम पर ले जाया गया।