फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   LPG denied performance

रसोई गैस न मिलने पर प्रदर्शन

Thu, 08 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 08 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
LPG denied performance
रसोई गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने कस्बा स्थित गैस एजेंसी पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। कहा कि गैस बुक कराए सप्ताहभर से ऊपर हो गया।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक उन्हें गैस नहीं मिली। उन्होंने अधिकारियों से अविलंब गैस उपलब्ध कराने की मांग की है।
गुरुवार को जब उपभोक्ता गैस एजेंसी पर गैस के लिए पहुंचे तो उन्हें गैस नहीं मिली। हालांकि उन्होंने सप्ताहभर पहले ही गैस की बुकिंग नियमानुसार कर रखी थी।

गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने गैस संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह लोग एक सप्ताह से गैस के लिए दौड़ रहे हैं लेकिन एजेंसी कर्मचारियों द्वारा उन्हें बार-बार दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारी आज-कल कह कर उन्हें गैस देने में आनाकानी कर रहे हैं। कर्मचारियों का यह रवैया अब वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

आरोप लगाया कि जब भी वह गैस के लिए एजेंसी पर पहुंचते हैं तो संचालक गायब रहते हैं। आखिर वह अपनी शिकायत किस से करें।

उन्होंने कहा कि एजेंसी के खुलने और बंद होने का कोई समय निर्धारित नहीं है। प्रदर्शनकारी गैस उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें इस तरह दौड़ाया जाता रहा तो
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करते हुए गैस एजेंसी संचालक  के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाएंगे। इस अवसर पर गोपाल गुप्ता, मु. राशिद, आलोक कुमार, ताले मुन्निसा, अब्दुल कुद्दूस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed